[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में MD सप्लाई से पहले पकड़े गए दो तस्कर:कार की तलाशी में मिला मादक पदार्थ, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 10 केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में MD सप्लाई से पहले पकड़े गए दो तस्कर:कार की तलाशी में मिला मादक पदार्थ, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 10 केस दर्ज

सीकर में MD सप्लाई से पहले पकड़े गए दो तस्कर:कार की तलाशी में मिला मादक पदार्थ, हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 10 केस दर्ज

सीकर : सीकर की उद्योगनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने आए जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली, जिसमें 22 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। पुलिस ने स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया है।

आरोपी सीकर में मादक पदार्थ की सप्लाई करने के लिए आए थे, लेकिन सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई करते हुए बदमाशों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

गाड़ी की तलाशी में 22 ग्राम एमडी बरामद

उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि डीएसटी टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि जयपुर रोड एरिया में कोई लड़के एमडी लेकर आ रहे हैं। इस दौरान जयपुर रोड पर संदिग्ध स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से गाड़ी में 22 ग्राम एमडी मिली।

ऐसे में आरोपी नरसिंह (27) पुत्र पुखराज निवासी डांगावास और रामरतन वैष्णव(36) पुत्र सोहनलाल वैष्णव निवासी अजमेर रोड जोधपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रामरतन जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

अब तक की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीकर में एमडी की सप्लाई करने के लिए आए थे। अब पुलिस इनके गिरोह के मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker