पलसाना में एसीबीओ द्वितीय ने कार्यभार संभाला:शिक्षकों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन
पलसाना में एसीबीओ द्वितीय ने कार्यभार संभाला:शिक्षकों और अधिकारियों ने किया अभिनंदन
पलसाना : पलसाना के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आसकरण मीणा ने एसीबीओ द्वितीय का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें साफा पहनाकर और माला भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने मीणा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रभावी संचालन होगा और विद्यालयों के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मीणा ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चौथमल मीणा, किशोर कुमार कुमावत, जय सिंह शेखावत, उमेद सिंह, महेश कुमार कुमावत, रघुनाथ रूलानिया, बाबूलाल मीणा, विनोद कुमार कुमावत सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252071


