[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न

स्मार्ट मीटर का विरोध, भ्रष्टाचार की जांच और वृक्षारोपण अभियान पर जोर

उदयपुरवाटी : अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम मावता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत जोधपुरा जल संघर्ष समिति के ग्राम इकाई अध्यक्ष दिनेश सैनी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

बैठक में समिति के संयोजक एडवोकेट के.के. सैनी ने मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्षा ऋतु में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि समिति के पास 500 पौधे उपलब्ध हैं तथा इस वर्ष 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बैठक में गुढ़ा के मीणा मोहल्ले में दो वर्षों से बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल होने पर प्रस्तावित जलदाय विभाग के घेराव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही टैंकर सप्लाई में कथित अनियमितताओं, वन विभाग में भ्रष्टाचार और बिजली विभाग से जुड़ी विभिन्न शिकायतों पर चर्चा की गई।

स्मार्ट मीटर का किया विरोध

बैठक में भागूराम फौजी ने किशोरपुरा गांव में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि इन मीटरों से पहले की तुलना में दो से तीन गुना अधिक बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे किसानों और मजदूरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इसके बाद के.के. सैनी के संयोजन में उदयपुरवाटी ऊर्जा संघर्ष समिति का गठन किया गया। भागूराम फौजी को विधानसभा अध्यक्ष तथा रामपाल वर्मा को विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी। बैठक में समिति का बैंक खाता खुलवाने, ऑडिट कराने और कार्यकारिणी का विस्तार करने के प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।

तीन विभागों के खिलाफ सौंपे ज्ञापन

बैठक के बाद जलदाय विभाग, वन विभाग तथा विद्युत निगम के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार के निजी सहायक मंजूर अली को तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। इनमें स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक, विभागीय भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा जनहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शकुंतला यादव, झुंझुनूं प्रभारी महासचिव मंजू चौहान एवं महासचिव उषा यादव का पौधे भेंटकर सम्मान किया गया। बैठक में राकेश जमालपुरिया, पी.सी. कटारिया, मंजूर दहिया, संतोष देवी, दुर्गा देवी, पंकज बागोरा, सुशील मेघवाल, रामपाल वर्मा, मेहता देवी, गुलाबचंद शेरावत, ओमप्रकाश, भैरूराम, राधेश्याम कुमावत, सुभाष सैनी, संतरा देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles