सचिन पायलट के जन्मदिवस पर लगाए पेड़-पौधों की देख -रेख कर रहे पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया
सचिन पायलट के जन्मदिवस पर लगाए पेड़-पौधों की देख -रेख कर रहे पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर गत वर्ष लगाए गए पौधों की देखभाल के तहत शनिवार को चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने चूरू तहसील के विभिन्न गांवों के विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पौधों को पानी देकर उनके संरक्षण का संदेश दिया।
गोविंद महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे आज विकसित होकर हरियाली का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत कर रहे हैं। इन पौधों को बढ़ता हुआ देखकर विद्यालयों के विद्यार्थियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में छाया, स्वच्छ वातावरण और फल प्रदान करेंगे, जिससे वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और हर व्यक्ति को अपने लगाए पौधों की नियमित देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर अमर सिंह दनेवा, किसनाराम बाबल, मुशी खान, मोहन ट्रेलर, कालूराम महर्षि, अयूब खान मलवान, सत्यनारायण बाकोलिया, जगदीश भाबू, नवाब खान जोइया सहित ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2252060


