[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसवंतगढ़ की एडवोकेट इतिशा शर्मा बनीं सर्वोच्च न्यायालय में पहचान न्याय, निष्ठा और विश्वास के साथ दे रही हैं आमजन को कानूनी सहारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

जसवंतगढ़ की एडवोकेट इतिशा शर्मा बनीं सर्वोच्च न्यायालय में पहचान न्याय, निष्ठा और विश्वास के साथ दे रही हैं आमजन को कानूनी सहारा

जसवंतगढ़ की एडवोकेट इतिशा शर्मा बनीं सर्वोच्च न्यायालय में पहचान न्याय, निष्ठा और विश्वास के साथ दे रही हैं आमजन को कानूनी सहारा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

जसवंतगढ़ : जसवंतगढ़ की बेटी एडवोकेट इतिशा शर्मा पुत्री ललित कुमार चोटिया ने कम समय में ही अपनी मेहनत और ईमानदारी से विधि के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं। इतिशा शर्मा दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, उपभोक्ता मामले, वाणिज्यिक मुकदमे, चेक अनादरण, वैवाहिक एवं संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता रखती हैं। अपने गहन कानूनी ज्ञान, तर्कसंगत पैरवी और मुवक्किलों के प्रति समर्पण के कारण वे आज एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं।

उनका मानना है कि कानून की समझ के साथ-साथ संवेदनशीलता भी जरूरी है। इसी सोच के साथ वे प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतिशा ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से यह साबित किया है कि लगन और निष्ठा से कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में ऊंचाइयां छू सकता है। इस संबंध में एडवोकेट इतिशा शर्मा का कहना है सत्य, न्याय और समर्पण ही मेरी पहचान है। जसवंतगढ़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि यहां की बेटी आज देश के सर्वोच्च न्यायालय में अपनी पैरवी से आमजन को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles