देवता के खेल मैदान में युवाओं ने 51 पौधे लगाए:सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने कहा- पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी
देवता के खेल मैदान में युवाओं ने 51 पौधे लगाए:सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने कहा- पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत देवता के खेल मैदान में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया। इस दौरान खेल मैदान परिसर में 51 पौधे लगाए गए। युवाओं ने इन पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
युवाओं ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध वायु, छाया और प्राकृतिक सौंदर्य भी प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया, ताकि आने वाले सालों में यह क्षेत्र हरियाली से भर जाए।
इस पौधारोपण अभियान में शामिल अधिकांश युवा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। युवाओं ने कहा कि वे देश सेवा का सपना लेकर शारीरिक अभ्यास कर रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। उनका मानना है कि देश की रक्षा के साथ प्रकृति की रक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
पौधारोपण अभियान के दौरान राजेश कसाणा, सुदेश मनकस, आशीष कसाना, कृष्ण कसाना, विनोद कसाना, प्रदीप, मनोज, नरेश मरोड़िया, विक्रम मरोड़िया, अमित कुमावत और सुनील कसाना सहित कई युवा मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और गांव को हराभरा रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2251707

