[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी सर्किल के तीन थानाधिकारी बदले:खेतड़ी, बबाई और मेहाड़ा थानों को मिले नए थानाधिकारी, एसपी ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी सर्किल के तीन थानाधिकारी बदले:खेतड़ी, बबाई और मेहाड़ा थानों को मिले नए थानाधिकारी, एसपी ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

खेतड़ी सर्किल के तीन थानाधिकारी बदले:खेतड़ी, बबाई और मेहाड़ा थानों को मिले नए थानाधिकारी, एसपी ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

खेतड़ी : पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इस सूची में खेतड़ी सर्किल के तीन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार, खेतड़ी थाने में बुद्धिप्रकाश को नया थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। बबाई थाने की जिम्मेदारी सत्यवीर सिंह को सौंपी गई है, वहीं रामनारायण चोयल मेहाड़ा थाने के नए थानाधिकारी बनाए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेतड़ी पुलिस वृत में कुल चार थाने और एक डीएसपी कार्यालय संचालित हैं। तीन प्रमुख थानों में एक साथ नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति को पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण प्रशासनिक कवायद माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

थानाधिकारियों के अलावा, स्थानांतरण सूची में उप निरीक्षक (एसआई), सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), हेड काॅन्स्टेबल और काॅन्स्टेबल स्तर के कई पुलिसकर्मियों के भी तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker