नीमकाथाना को 3 महीने बाद मिला नया तहसीलदार:वीपी सिंह नारूका संभालेंगे पदभार, पाटन को भी नया तहसीलदार मिला
नीमकाथाना को 3 महीने बाद मिला नया तहसीलदार:वीपी सिंह नारूका संभालेंगे पदभार, पाटन को भी नया तहसीलदार मिला
नीमकाथाना : कार्मिक विभाग द्वारा देर रात जारी तबादला सूची में नीमकाथाना और पाटन तहसील में नए तहसीलदारों की नियुक्ति की गई है। नीमकाथाना में पिछले तीन महीने से रिक्त चल रहे तहसीलदार पद पर विश्वनाथ प्रताप सिंह नारूका (वीपी सिंह नारूका) को नियुक्त किया गया है। वे जिला कोटा के पीपल्दा से स्थानांतरित होकर आए हैं।
इसी क्रम में, राजवीर यादव को जिला कोटा के लाडपुरा से स्थानांतरित कर पाटन का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं, पाटन के वर्तमान तहसीलदार सुभाष चंद्र का तबादला झुंझुनूं जिले की खेतड़ी तहसील में कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नीमकाथाना तहसीलदार का पद पिछले तीन महीने से खाली था, जिसका अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार देवीलाल चौधरी संभाल रहे थे। नए तहसीलदारों की नियुक्ति से दोनों तहसीलों में राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251715

