दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक में सेवा कार्य: डॉ. जे.सी. जैन का जन्मदिन मनाया, दिव्यांगों को सिलाई मशीन व वॉकर दिए
दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक में सेवा कार्य: डॉ. जे.सी. जैन का जन्मदिन मनाया, दिव्यांगों को सिलाई मशीन व वॉकर दिए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक में सामाजिक सरोकार और सेवा कार्यों के साथ डॉ. जे.सी. जैन का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांगों को सहायता सामग्री वितरित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
संस्थान की ओर से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दिव्यांग ग्यारसीलाल को सिलाई मशीन तथा सिमरन को चलने-फिरने में सहूलियत के लिए वॉकर भेंट किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि अनीता ने कार्यक्रम में भाग लेकर डॉ. जे.सी. जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और संस्थान की सेवा गतिविधियों की सराहना की।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिरोवा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी दिव्यांगों के कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250287


