भामाशाह देशदीपक किरोड़ीवाल (श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष) का विकास कार्य में सहयोग के लिए किया सम्मान
भामाशाह देशदीपक किरोड़ीवाल (श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष) का विकास कार्य में सहयोग के लिए किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में विभिन्न सौन्दर्यकरण कार्य में सहयोग के लिए पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत व जनसंपर्ककर्मियों ने शुक्रवार को भामाशाह देशदीपक किरोड़ीवाल (श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष) का सम्मान किया। इस अवसर पर पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से विकास कार्यों में सहयोग की हमारी समृद्ध परंपरा रही है।
समाज के सक्षम वर्ग द्वारा सरकारी संस्थाओं के विकास में अपनी सहभागिता सदैव याद रखा जाता है। उन्होंने माल्यार्पण कर श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल का सूचना केन्द्र में सौंदर्यीकरण कार्य हेतु भामाशाह के रूप में उल्लेखनीय सहयोग के लिए सम्मान किया।
इस अवसर पर एपीआरओ मनीष कुमार, रामचंद्र गोयल, मंगेज सिंह, प्रदीप कुमार माली, अक्षेता फलवारिया, ललित चौहान, दुलीचंद सोनी, संजय गोयल, चिरंजीव दईया, विजय रक्षक, श्रवण कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2250273


