करंट वाले बालाजी पावर हाउस में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
श्री बालाजी सुंदर कांड मंडल द्वारा 315वें संगीतमय पाठ और भव्य भंडारे का आयोजन हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के इंद्रपुरा स्थित ‘करंट वाले बालाजी पावर हाउस’ परिसर में श्री बालाजी सुंदर कांड मंडल (राज.) के तत्वावधान में 315वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में सुंदरकांड की चौपाइयों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूम उठे और पूरा माहौल बालाजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद मंडल के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार रामनिवास सैनी, हेमंत कुलश्रेष्ठ (मावता), महावीर सैनी, छीतर मल, बंशी तंवर (मुंबई) और कृष्ण सैनी आदि ने अपनी सुरीली आवाज में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। ढोलक व मंजीरों की थाप पर भक्तों ने संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
महाआरती के बाद हुआ भंडारा
सुंदरकांड पाठ के समापन पर बालाजी महाराज की विशेष महाआरती उतारी गई और उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके पश्चात एक विशाल भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर रामसिंह, मुकेश गुर्जर, रामवतार, विनोद, देवेंद्र वर्मा, मनफूल वर्मा, कपिल, शंकर लाल सहित गणमान्य लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंडल के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर यह निरंतर श्रृंखला चलाई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250262


