[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्मदिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 111 पौधों का वितरण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

जन्मदिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 111 पौधों का वितरण किया

जन्मदिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 111 पौधों का वितरण किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : ग्राम काजड़ा के ई मित्र संचालक व समाजसेवी अक्षय शर्मा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश देते हुए एक पौधा रोपित किया तथा 111 पौधों का वितरण किया। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर ने अक्षय शर्मा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और युवाओं को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों व बच्चों ने भी पौधारोपण के महत्व को समझते हुए भविष्य में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया गया है।

इस मौके पर संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा सैनी हेमंत शर्मा हजारीलाल शर्मा विनोद सोनी धीर सिंह नायक रॉबिन चंदेलिया विद्यालय स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles