[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलारां पुलिस ने नाकाबंदी में 6.43 लाख रुपए जब्त किए:हवाला से जुड़े होने का संदेह, आयकर विभाग को सूचना दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बलारां पुलिस ने नाकाबंदी में 6.43 लाख रुपए जब्त किए:हवाला से जुड़े होने का संदेह, आयकर विभाग को सूचना दी

बलारां पुलिस ने नाकाबंदी में 6.43 लाख रुपए जब्त किए:हवाला से जुड़े होने का संदेह, आयकर विभाग को सूचना दी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 6 लाख 43 हजार 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस को इस राशि के हवाला से जुड़े होने का संदेह है, जिसके बाद नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

बलारां थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को बलारां टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ की ओर से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 6 लाख 43 हजार 200 नकद बरामद हुए। वाहन में सवार व्यक्ति बरामद नकदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने नकदी और स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। बरामद राशि की सूचना आयकर विभाग को भेज दी गई है और नकदी के स्रोत तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles