[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सनवाली में गोचर भूमि से हटे अतिक्रमण:कच्चे-पक्के निर्माण हटाए, ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई; दोबारा कब्जा ना करने की हिदायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सनवाली में गोचर भूमि से हटे अतिक्रमण:कच्चे-पक्के निर्माण हटाए, ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई; दोबारा कब्जा ना करने की हिदायत

सनवाली में गोचर भूमि से हटे अतिक्रमण:कच्चे-पक्के निर्माण हटाए, ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई; दोबारा कब्जा ना करने की हिदायत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के सनवाली गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने गोचर भूमि पर बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी की मदद से गोचर भूमि पर हुए अवैध कच्चे अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार, पटवारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की गोचर भूमि पर लगातार अवैध कब्जे कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसे लेकर हाल ही में ग्रामीणों ने एसडीएम और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी।

विरोध के बाद पुलिस की समझाइश

प्रशासन के मौके पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

पक्के मकानों के सामने चबूतरे तोड़े

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने हाल ही में किए गए कच्चे निर्माण, पत्थरगढ़ी और तारबंदी को जेसीबी की सहायता से हटाया। इसके अलावा, गोचर भूमि पर बने पक्के मकानों के सामने किए गए अवैध चबूतरों और अन्य निर्माणों को भी तोड़ा गया।

दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत

नायब तहसीलदार बाबूलाल जाट ने बताया- तहसीलदार के आदेश पर नवीन कच्चे अतिक्रमण हटाए गए हैं। संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया- गोचर भूमि पर कुछ पक्के अतिक्रमण भी हैं, जिन्हें नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद हटाया जाएगा। इन लोगों को राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

देखें कार्रवाई से जुड़े PHOTOS

Related Articles