[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:नालियां बंद होने से बनी स्थिति, मोहल्लेवासियों ने खुद की सफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भोड़की में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:नालियां बंद होने से बनी स्थिति, मोहल्लेवासियों ने खुद की सफाई

भोड़की में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:नालियां बंद होने से बनी स्थिति, मोहल्लेवासियों ने खुद की सफाई

जाखल : ग्राम पंचायत भोड़की में गंदे पानी के भराव और बंद पड़ी नालियों की समस्या से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। गांव की मस्जिद के पास से बाजार जाने वाले मुख्य रास्ते पर हर समय गंदा पानी भरा रहने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या से नाराज मोहल्लेवासियों ने गंदे पानी में खड़े होकर ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध जताया और सफाई व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। फूलचंद निर्मल ने बताया कि इस मोहल्ले में काफी समय से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी निकासी का मुख्य नाला कचरे और मिट्टी से पूरी तरह बंद पड़ा है।

इसके चलते गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और रास्ते पर लगातार जलभराव बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बाजार जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अन्य हिस्सों में सफाई कराई जाती है, लेकिन इस मोहल्ले की लगातार अनदेखी की जा रही है।

मजबूर होकर मोहल्ले के लोगों ने अपने निजी खर्च से सफाई करवाई। पवन कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने जिला परिषद में लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद पंचायत ने तत्काल सफाई करवाई थी, लेकिन उसके बाद दोबारा कभी नियमित सफाई नहीं कराई गई।

इस संबंध में ग्राम प्रशासक नेमीचंद जांगिड़ ने बताया कि पिछले तीन महीनों से सफाई व्यवस्था के टेंडर नहीं होने के कारण नियमित सफाई कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि समस्या सामने आने के बाद मौके पर कंक्रीट की दो ट्रॉलियां डलवाई गई हैं। पूर्व में करीब दो लाख रुपये की लागत से सोख्ता कुआं भी बनवाया गया था, लेकिन वह कचरे से भर जाने के कारण प्रभावी नहीं रहा।

वर्तमान में पानी की निकासी सड़क किनारे स्थित गड्ढे की ओर की जा रही है। बारिश के दौरान ढलान होने से पानी जमा हो जाता है, जिसे जल्द स्थायी रूप से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर फूलचंद निर्मल, पवन रैया, मनोज खारडी़या, हरीश अली, प्रमोद निर्मल, राजेंद्र निर्मल सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Related Articles