[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फायरमैन की मौत बाद बैग से 26-लाख के जेवर गायब:एक महीने बाद पुलिस नहीं कर पाई बरामद, SP बोले-निष्पक्ष जांच हो रही है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फायरमैन की मौत बाद बैग से 26-लाख के जेवर गायब:एक महीने बाद पुलिस नहीं कर पाई बरामद, SP बोले-निष्पक्ष जांच हो रही है

फायरमैन की मौत बाद बैग से 26-लाख के जेवर गायब:एक महीने बाद पुलिस नहीं कर पाई बरामद, SP बोले-निष्पक्ष जांच हो रही है

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दिल्ली अग्निशमन विभाग में तैनात फायरमैन की सड़क हादसे में मौत के बाद उनके बैग से करीब 26 लाख रुपए के सोने के जेवर गायब हो गए थे। मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है, लेकिन घटना के एक महीने बाद पुलिस जेवर बरामद नहीं कर पाई है। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं एसपी कावेंद्र सिंह सागर का कहना है कि निष्पक्ष जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना 30 मई को हुई थी, 3 जून को परिजनों ने चोरी का मामला दर्ज कराया था।

दुर्घटना से पहले ज्वेलर के पास गए थे राजेश

बगड़ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कुलोद खुर्द निवासी राजेश कुमार 30 मई को दो सोने के हमेल और उनमें लगने वाले 10 सोने के सिक्के लेकर ज्वेलर के पास गए थे। वे इनमें नया डिजाइन लगवाने की जानकारी लेने के बाद जेवर वापस अपने पिठ्ठू बैग में रखकर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:19 बजे वे वहां से निकले और कुछ ही देर बाद खाजपुर पुराना के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए।

बैग मिलने पर गायब मिले जेवर

चचेरे भाई कैलाश डांगी ने बताया – हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को राजेश का बैग सौंपा। बैग की जांच करने पर उसमें रखे दोनों हमेल और 10 सोने के सिक्के नहीं मिले। परिजनों ने जब ज्वेलर से जानकारी ली, तो उसने पुष्टि की कि राजेश जेवर अपने साथ वापस ले गए थे।

मौके पर पहुंचे लोगों पर जताया संदेह

रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे के बाद वहां वाहन ड्राइवर, एक महिला, पास की चाय की दुकान का संचालक, कुछ युवक और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं में से किसी ने या अन्य किसी व्यक्ति ने बैग से जेवर निकाल लिए होंगे। चोरी गए जेवरों की वर्तमान कीमत करीब 26 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस ने कैलाश डांगी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई हजारीलाल को सौंपी गई थी। ASI हजारीलाल ने बताया- मामले की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी गई है।

Related Articles