मुंबई में सूरजगढ़ के नेवी जवान कुलदीप दिवाच का निधन:तेज अंधड़ के दौरान पेड़ ऊपर गिर गया था, स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे; कल निकलेगी तिरंगा यात्रा
मुंबई में सूरजगढ़ के नेवी जवान कुलदीप दिवाच का निधन:तेज अंधड़ के दौरान पेड़ ऊपर गिर गया था, स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे; कल निकलेगी तिरंगा यात्रा
सूरजगढ़ : झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के घरडू गांव निवासी भारतीय नौसेना के जवान कुलदीप दिवाच का गुरुवार सुबह निधन हो गया। शुक्रवार सुबह सूजगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुलदीप दिवाच का जन्म 10 जुलाई 1999 को हुआ था। उन्होंने 10 अगस्त 2018 को भारतीय नौसेना में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्तमान में उनकी तैनाती मुंबई में थी।
ड्यूटी पर जाते समय पेड़ टूटकर गिरा
6 जुलाई को सुबह करीब 8 बजे हुई, जब कुलदीप अपने निवास से स्कूटी पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। अचानक आए तेज अंधड़ के कारण सड़क किनारे एक पेड़ टूटकर उन पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार 9 जुलाई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम लगभग 7 बजे विमान से दिल्ली पहुंचा। वहां से पार्थिव शरीर को सूरजगढ़ थाने लाया जाएगा।
सूरजगढ़ थाने से शुरू होगी तिरंगा यात्रा
शुक्रवार सुबह 8:30 बजे सूरजगढ़ थाने से तिरंगा यात्रा के साथ उनके पैतृक गांव घरडू ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुलदीप दिवाच अपने पीछे माता सुभीता देवी, पत्नी, 18 माह की एक बेटी और बड़े भाई प्रदीप को छोड़ गए हैं। उनकी माता और पत्नी गृहिणी हैं, बड़े भाई प्रदीप भारतीय वायुसेना में हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248226

