[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर के स्कूल के पास लटका बिजली का खंभा:11 दिन के बाद भी मरम्मत नहीं… हादसे का खतरा; ब्रेक फेल होने पर पोल से टकराया था ट्रक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर के स्कूल के पास लटका बिजली का खंभा:11 दिन के बाद भी मरम्मत नहीं… हादसे का खतरा; ब्रेक फेल होने पर पोल से टकराया था ट्रक

बाजोर के स्कूल के पास लटका बिजली का खंभा:11 दिन के बाद भी मरम्मत नहीं... हादसे का खतरा; ब्रेक फेल होने पर पोल से टकराया था ट्रक

रघुनाथगढ़ : बाजोर के राजकीय विद्यालय के पास 28 जून को एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से बिजली का खंभा टूट गया था। घटना के 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक नया खंभा नहीं लगाया गया है। टूटा हुआ खंभा फिलहाल एक शीशम के पेड़ के सहारे झूल रहा है, जिससे क्षेत्र में हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेज हवा, बारिश या पेड़ की शाखा टूटने की स्थिति में खंभा कभी भी नीचे गिर सकता है। इससे सड़क से गुजर रहे राहगीरों, स्कूली छात्रों या वाहनों के लिए बड़ा हादसा हो सकता है।

बच्चों की आवाजाही बनी रहती है

यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है और विद्यालय के आसपास बच्चों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद, संबंधित विभाग द्वारा अब तक न तो नया खंभा लगाया गया है और न ही इस खतरे वाले स्थान को सुरक्षित किया गया है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से जनहित में जल्द से जल्द नया बिजली का खंभा लगाने तथा झूल रहे टूटे खंभे को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि संभावित हादसे से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जाना चाहिए।

Related Articles