[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कल मनाया जाएगा लाभार्थी उत्सव इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को जारी होगी सब्सिडी जिले के 47181 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ का किया जाएगा हस्तांतरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कल मनाया जाएगा लाभार्थी उत्सव इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को जारी होगी सब्सिडी जिले के 47181 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ का किया जाएगा हस्तांतरण

कल मनाया जाएगा लाभार्थी उत्सव इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को जारी होगी सब्सिडी जिले के 47181 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ का किया जाएगा हस्तांतरण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरु की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर योजना का ‘लाभार्थी उत्सव’ सोमवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र सभागार एवं जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिलेभर से इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी शामिल होंगे, जिनसे मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संवाद भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत प्रदेश भर के 14 लाख लाभार्थियों के खाते में 60 करोड़ रूपये का लाभ बटन दबाकर एक हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्राी इस अवसर पर लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 76 लाख उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ ही बीपीएल श्रेणी के गैस कनेक्शन धारक परिवार इस योजना के पात्रा हैं। सम्पूर्ण राज्य में 1 अप्रेल, 2023 से यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब तक करीब 48.63 लाख परिवार योजना में अपना पंजीकरण करवा चुके ।

गौरतलब है कि योजना के तहत राज्य सरकार एलपीजी गैस के बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेण्डर के लिए 500 रुपए से अधिक लगने वाली राशि सीधे उनके खाते में बतौर सब्सिडी प्रदान कर रही है। जिले में 47181 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ का हस्तांतरण किया जाएगा। यानी बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वालों को गैस सिलेण्डर केवल 500 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में महंगाई राहत शिविरों में अब तक इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 48 लाख से अधिक यानी तकरीबन 66 फीसदी उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वहीं झुंझनूं जिले में अब तक 1,65,417 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,16,417 यानी 70.37 फीसदी लाभार्थी इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। जिला कलक्टर डाॅ. खुशाल ने लाभार्थी उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों के संबंध में बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सीईओ जवाहर चैधरी, एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet