भामाशाह सेठ आनंद संध्या गुप्ता का विद्यालय में सम्मान, कंप्यूटर-प्रिंटर व इनवर्टर देने की घोषणा
भामाशाह सेठ आनंद संध्या गुप्ता का विद्यालय में सम्मान, कंप्यूटर-प्रिंटर व इनवर्टर देने की घोषणा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : गोरीर स्थित स्वतंत्रता सेनानी नेतराम सिंह अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भामाशाह सेठ आनंद संध्या गुप्ता का शाल, साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।
प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि सेठ आनंद संध्या गुप्ता द्वारा विद्यालय में करीब 7 लाख रुपए की लागत से तीन लेट-बाथरूम तथा 19 यूरिनल का निर्माण कराया गया है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का पिछले चार वर्षों से बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
इस वर्ष कक्षा 10 की छात्रा रिया जोरासिया ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं बाल वाटिका में वर्तमान में 52 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य की मांग पर सेठ आनंद संध्या गुप्ता ने विद्यालय को एक कंप्यूटर मय प्रिंटर तथा एक इनवर्टर मय बैटरी उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही सभी कक्षा-कक्षों में लेमिनेशन युक्त शिक्षण सामग्री प्रदर्शित करने का सुझाव दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर सेठ आनंद संध्या गुप्ता के परिवारजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजू, शिवचरण, पूर्व डेलीगेट सुभाष मान, शेर सिंह मान, कृष्ण मान, डिंपल, आचार्य अभिमन्यु पाराशर सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248265

