अजीत सागर बांध की कुई में मिला टीचर का शव:घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
अजीत सागर बांध की कुई में मिला टीचर का शव:घर से कॉलेज जाने के लिए निकले थे, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
खेतड़ी : खेतड़ी के डाडा फतेहपुरा स्थित अजीत सागर बांध के एक कुई में गुरुवार को एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मेहाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुई से बाहर निकलवाया।
निजी कॉलेज में पढ़ाते थे
मृतक की पहचान डाडा निवासी महेंद्र (48) पुत्र सुगनाराम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि महेंद्र राजोता की एक निजी कॉलेज में बच्चों को पढ़ाते थे। वह गुरुवार सुबह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचे।
दोपहर करीब दो बजे अजीत सागर बांध पर घूमने गए कुछ युवकों ने कुई में शव देखा। उन्होंने तुरंत मेहाड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुई से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए।
भाई ने हत्या की आशंका जताई
महेंद्र अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो बेटे हैं, एक 12वीं और दूसरा 7वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पिता सुगनाराम बिजली विभाग में कार्यरत थे, जिनका निधन काफी समय पहले हो चुका है।
मृतक के भाई श्रीनिवास ने पुलिस को रिपोर्ट देकर हत्या की आशंका जताई है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एएसआई भोमाराम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248231

