गोठिया पुलिस चौकी का लोकार्पण:भामाशाहों के सहयोग से हुआ जीर्णोद्धार, एसपी ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए
गोठिया पुलिस चौकी का लोकार्पण:भामाशाहों के सहयोग से हुआ जीर्णोद्धार, एसपी ने साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए
सादुलपुर : सादुलपुर में भामाशाहों के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं से लैस गोठिया पुलिस चौकी का उद्घाटन एसपी निश्चय प्रसाद एम ने किया। यह चौकी जनसहयोग से जीर्णोद्धार के बाद तैयार हुई है।
इस अवसर पर एएसपी रिछपाल सिंह चारण, आईपीएस अभिजीत पाटिल, थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भामाशाह और ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में पहुंचने पर ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों ने एसपी का साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

एसपी ने देखी चौकी की सुविधाएं
उद्घाटन के बाद एसपी ने चौकी का निरीक्षण किया और वहां विकसित की गई सुविधाओं का अवलोकन किया। अपने संबोधन में एसपी ने गोठिया चौकी प्रभारी एएसआई महेंद्र सिंह पूनिया, सतीश पायल और रूपकला के योगदान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग अपराधमुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत है। जब आमजन और भामाशाह पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं, तो पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने चौकी के विकास में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

भामाशाहों के सहयोग से विकसित की सुविधाएं
भामाशाहों के सहयोग से चौकी में सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, एयर कंडीशनर (एसी) और पानी का कुंड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं से पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार होगा और आमजन को बेहतर तथा प्रभावी पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी।
एसपी ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हाईवे तस्करी का प्रमुख मार्ग है, इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी से बचने के लिए किसी के साथ ओटीपी साझा न करने और अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि नशा आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर देगा, इसलिए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और नशा छुड़ाने के प्रयासों में भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र जोशी ने किया। अंत में एएसआई महेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया, जबकि थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने स्वागत भाषण में पुलिस को मिले जनसहयोग के लिए ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248239

