बिसाऊ पुलिस की सतर्कता और आमजन के सहयोग से पांच वर्षीय मासूम ऋषिका सकुशल मिली
बिसाऊ पुलिस की सतर्कता और आमजन के सहयोग से पांच वर्षीय मासूम ऋषिका सकुशल मिली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सोशल मीडिया की सक्रिय भूमिका और आमजन के सहयोग से गुरुवार शाम लापता हुई पांच वर्षीय मासूम ऋषिका को सकुशल परिजनों से मिलवा दिया गया। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बाईपास स्थित गोल्डन टावर क्षेत्र से पांच वर्षीय ऋषिका पुत्री अशोक अपने परिजनों की नजरों से ओझल हो गई। इसकी सूचना बच्ची के चाचा कप्तान ने तत्काल निवर्तमान पार्षद बसंत कुमार चेजारा को दी। सूचना मिलते ही बसंत कुमार चेजारा ने बिना विलंब किए बिसाऊ पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। हेड कांस्टेबल सुनीता, वाहन चालक विजय सिंह तथा कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बच्ची की फोटो तत्काल सोशल मीडिया पर प्रसारित कर खोज अभियान शुरू किया। इस दौरान बसंत कुमार चेजारा ने भी लगातार पुलिस के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय सहयोग किया।
कुछ ही समय बाद बच्ची चेजारा मोहल्ले में सकुशल मिल गई। सूचना पर पुलिस टीम और बसंत कुमार चेजारा मौके पर पहुंचे तथा बच्ची को सुरक्षित पुलिस थाने लाया गया। बाद में थानाधिकारी शेर सिंह राठौड़ ने आवश्यक समझाइश के बाद बच्ची को उसके चाचा कप्तान के सुपुर्द कर सकुशल घर भेज दिया।
इस अवसर पर सीआई शेर सिंह राठौड़ ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है। उन्होंने सभी से बच्चों का विशेष ध्यान रखने और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। बच्ची के सकुशल मिलने पर उसके चाचा कप्तान ने बिसाऊ पुलिस प्रशासन तथा बसंत कुमार चेजारा का आभार व्यक्त करते हुए उनकी तत्परता और सहयोग की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248194

