[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में सुनीता देवी को मिला कृषि भूमि नियमन का पट्टा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहरी सेवा शिविर में सुनीता देवी को मिला कृषि भूमि नियमन का पट्टा

शहरी सेवा शिविर में सुनीता देवी को मिला कृषि भूमि नियमन का पट्टा

सीकर : राज्य सरकार के शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर परिषद सभागार में आयोजित शिविर में कपिल कॉलोनी निवासी सुनीता देवी को कृषि भूमि नियमन का पट्टा मौके पर ही जारी किया गया। आवेदन मिलते ही नगर परिषद ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पट्टा उपलब्ध कराया।

पट्टा मिलने पर सुनीता देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि बिना सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए उनका वर्षों पुराना काम पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है, जिससे समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा तथा नगर परिषद की टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी शिविर आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं और शासन-प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत कर रहे हैं।

Related Articles