[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली चेतना संस्थान की मासिक बैठक 11 जुलाई को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली चेतना संस्थान की मासिक बैठक 11 जुलाई को

अरावली चेतना संस्थान की मासिक बैठक 11 जुलाई को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : अरावली चेतना संस्थान सेवा समिति की मासिक बैठक 11जुलाई को सुबह 11.00 बजे फ्लाहारी बाबा के आश्रम प्रांगण में उदयपुरवाटी जयपुर रोड़ घाट में आयोजित की जाएगी। संयोजक केके सैनी ने बताया कि बैठक में मासिक रिपोर्ट, वर्षा ऋतु में इस बार 25000 पेड़ पौधे लगाने पर चर्चा व साथ ही इस आश्रम के आस-पास अरावली पर्वत श्रृंखला की तलहटी में सैकड़ों पेड़ पोधे लगाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति के तत्वावधान में इसी दिन उदयपुरवाटी जल संघर्ष समिति द्वारा घोषित गुढा मीणा मोहल्ला में 2 साल से पेयजल सप्लाई का समाधान नहीं होने को लेकर पीएचईडी डीपीटी का घेराव कर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है।

वन विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार व पेयजल टैंकर सप्लाई में अनियमितताओ व भ्रष्टाचार की जांच पर भी आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी डिपार्टमेंट द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखलाओं, पर्यावरण संरक्षण व सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले कर्मचारी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा उसके विरुद्ध अरावली चेतना संस्थान ईट से ईट बजाने का काम करेगा। जिसमें उदयपुरवाटी विधानसभा के तमाम गांवों व वार्डों में बनी संघर्ष समिति इकाइयों का व अरावली पर्वत श्रृंखलाओं की तलहटी में बसे लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है।

लैपर्ड,बघेरा जैसे ख़तरनाक जानकार रिहायशी इलाकों में आकर जनमानुष व पशु मेवेशियो को नुकसान पहुंचाए जानें से आमजन भय,आतंक व दशहत का माहौल बना हुआ है इस पर ठोस कदम उठाने की रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles