हरियाली है तो खुशहाली है इंसानियत एकता सेवा समिति का पौधरोपण अभियान शुरू
हरियाली है तो खुशहाली है इंसानियत एकता सेवा समिति का पौधरोपण अभियान शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर इंसानियत एकता सेवा समिति की तरफ से सात दिवसीय हरियाली है तो खुशहाली है पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ डॉ जाकिर हुसैन स्कूल में पौधे लगाकर किया गया। समिति उप कोषाध्यक्ष सलमान खान के नेतृत्व में अभियान का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर समिति संस्थापक व अभियान संयोजक करामत खान उर्दू अदीब ने बताया कि अभियान के तहत अगले सात दिनों में जिले भर में चार सौ से अधिक पौधे लगाकर उनकी सार-संभाल की जिम्मेदारी ली जाएगी।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन रखते हुए कार्बन डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैस सोखते हैं और सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। समिति संरक्षक सदस्य आमीन खान ने पौधरोपण के साथ संरक्षण करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पेड़-पौधे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं, इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं।
इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल आवेश कुरैशी, अध्यापक रहमान खान, पूर्व कमिश्नर शौकत अली खान, समाजसेवी साबिर खान, समाजसेवी मो.रफीक राजगढ़िया, प्रधानाध्यापक अशफाक खान, अध्यापिका योगिता जांगिड़, अध्यापिका सायमा बानों, अध्यापक जाबिर खान, अरमान खान, असलम खान, सलीम खिलजी, जाकिर खान रेलवे, अकरम खान आदि मौजूद रहे। समिति व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान ने सभी का आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2248087


