[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, आमजन को वितरित किए पट्टे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, आमजन को वितरित किए पट्टे

नगरपालिका शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लाभार्थियों को सौंपे पट्टे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे की नगरपालिका परिसर में आयोजित हो रहे ‘शहरी सेवा शिविर’ में बुधवार को पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने शिरकत की। शिविर में पहुँचने पर नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, अधिशाषी अधिकारी तौफिक अहमद, सहायक अभियंता सहदेव सब्बल और पालिका स्टाफ ने साफा व माला पहनाकर पूर्व विधायक का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

स्वागत समारोह के बाद पूर्व विधायक चौधरी ने शिविर का बारीकी से अवलोकन कर अधिकारियों से अब तक की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात शिविर प्रभारी रामावतार सैनी के नेतृत्व में उन्होंने लाभार्थियों को आधा दर्जन पट्टे वितरित किए। पट्टा पाकर आमजन के चेहरे खिल उठे। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने शिविर में अपने काम के लिए आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों एवं कार्मिकों की कार्यशैली व व्यवस्थाओं के बारे में आमजन से फीडबैक लिया।

चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आमजन के दैनिक और आवश्यक कार्यों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा किया जाए, ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर डॉ. नेहा सैनी, डॉ. परमानंद शर्मा, डॉ. जाबीर, विद्युत विभाग से राहुल मीणा, पुष्पेंद्र सैनी, किशन लाल सैनी, सजना कुमारी, एसआई विष्णु, पुष्कर, बनवारीलाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी, पूर्व पार्षद संदीप सोनी, दिनेश सैनी, शिवदयाल स्वामी, तेजस छींपा, गोविंद, बाबूलाल ओलखा, ललित सोनी, राजकुमार, शुभम्, आकाश कुमार, महेंद्र कुमार, हर्षा राम, आशा सहयोगिनी मंजू सैनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles