रतननगर में अस्पताल मार्ग पर जलभराव व पट्टों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने मांगा 15 दिन का समय
रतननगर में अस्पताल मार्ग पर जलभराव व पट्टों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन ने मांगा 15 दिन का समय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : कस्बे की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रतननगर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से हॉस्पिटल रोड पर भरे गंदे पानी और नागरिकों के पट्टों की फाइलों पर लगी अघोषित रोक का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल के कड़े रुख को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा है।
यह हैं प्रमुख समस्याएं: ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया गया कि शहर के सबसे महत्वपूर्ण ‘हॉस्पिटल रोड’ पर गंदे पानी की निकासी न होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे मरीजों, उनके परिजनों और आम राहगीरों का वहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। इसके अलावा, एक बड़ा मुद्दा पट्टों से जुड़ा है। नगर पालिका में पिछले तीन-तीन साल से आवेदन करने वाले नागरिकों को अब तक पट्टे जारी नहीं किए गए हैं। आरोप है कि पालिका प्रशासन ने बेवजह इन पट्टों पर रोक लगा रखी है, जिससे आमजन को भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
15 दिन में समाधान का आश्वासन:
जनता के इस आक्रोश को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने ज्ञापन ले रहे अधिकारियों के माध्यम से इन दोनों प्रमुख समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय मांगा है ।और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – चंद्रभान शर्मा
इस मौके पर कांग्रेस नेता चंद्रभान शर्मा ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “रतननगर की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। अस्पताल जैसे संवेदनशील मार्ग पर गंदे पानी का तालाब बना हुआ है, जिससे संक्रमण का खतरा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है। वहीं, 3 साल से आम आदमी अपने हक के पट्टों के लिए दफ्तरों के धक्के खा रहा है और उनकी फाइलों पर रोक लगा दी गई है।
यह जनता के साथ अन्याय है। प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है; यदि इस तय सीमा में गंदे पानी की निकासी और पट्टों का समाधान नहीं हुआ, तो हम जनता के साथ मिलकर नगर पालिका का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक सोनी, सुरेश गहलोत, प्रदीप शर्मा, हुसैन खान, आशुतोष शर्मा, गौरी शंकर, सूफियान, रिजवान, श्याम सोनी, प्रदीप सोनी और सुनील गहलोत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2245710

