[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतन नगर में बाबा ओंकार गिरी तपोस्थली ओंकार आश्रम में पौधारोपण किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतन नगर में बाबा ओंकार गिरी तपोस्थली ओंकार आश्रम में पौधारोपण किया गया

रतन नगर में बाबा ओंकार गिरी तपोस्थली ओंकार आश्रम में पौधारोपण किया गया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

रतननगर : जिला मुख्यालय पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पर्यावरण को हरा-भरा और स्वस्थ रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी कदम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रतननगर में बाबा ओंकार गिरि की तपोस्थली ओंकार आश्रम में आज पौधरोपण किया गया। ओंकार आश्रम विकास समिति की ओर से आश्रम के सौंदर्यीकरण को निखारने के लिए विभिन्न प्रजातियों की अनेकों फुलवारियां, फलदार व छायादार पेड़ लगाए।

समिति के राजेंद्र धरेंद्रा, अशोक धरेंद्रा तथा डॉ आरके सुरेका, प्रकाश सुरेका, डॉ रोहित सुरेका, समाज सेवी राजेंद्र हीरावत, आलोक हीरावत, रामरतन कटारिया, संपत तंवर आदि ने पौधारोपण का महत्व बताया। योगाचार्य डॉ शंकरलाल सैनी ने वृक्षों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन के मुख्य आधार हैं, वे न केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, बल्कि कार्बन-डाइऑक्साइड को अवशोषित करके जलवायु को स्वच्छ व संतुलित रखते हैं और भू-जल स्तर को बढ़ाते हैं वे मिट्टी के कटाव को रोकने में भी सहायक हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ओंकार आश्रम विकास समिति के सदस्य, जन्मभूमि सेवा संघ के पदाधिकारी व अनेक प्रबुद्धजनों ने पौधारोपण किया।

Related Articles