एनएसयूआई छात्र संगठन का जिला स्तरीय सम्मेलन 9 जुलाई को कुचामन मैं होगा आयोजित
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ होंगे सम्मेलन के मुख्य वक्ता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं : एनएसयूआई छात्र संगठन के नागौर जिला अध्यक्ष शमीर खान नसवाण लाडनूं ने बताया है की 09 जुलाई, सायं 5:15 बजे, कुचामनसिटी मैं एन एसयूआई छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद जाखड़ मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे और छात्र छात्राओं से समस्याओ को भी सुना जाएगा और छात्र छात्राओं की समस्याओ के समाधान की मांग सरकार से की जाएगी।
कार्यक्रम स्थल, वृंदावन गार्डन कुचामनसिटी में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि:- विनोद जाखड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष, वशिष्ठ अतिथिगण विधायक पीसीसी, डीसीसी और सभी कांग्रेसजन और एनएसयूआई आदी के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुस्ताक खान कायमखानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष की ओर से आप सभी से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम मैं पधारकर इस सम्मेलन की गरिमा बढ़ाएँ तथा उनके प्रेरणादायक उद्बोधन का लाभ प्राप्त करें। डीडवाना कुचामन जिले के जिला अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने छात्र संगठन से जुड़े युवाओं से अपिल करते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए छात्र संगठन के युवाओं को अलग-अलग विधानसभाओं में टीम गठित कर सम्मेलन की जिम्मेदारीया दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

