सुजानगढ़-लाडनूं रोड पर जलभराव से लोग परेशानी:दुकानदार बोले- ग्राहक आना बंद, आमजन और वाहन चालक हो रहे परेशान
सुजानगढ़-लाडनूं रोड पर जलभराव से लोग परेशानी:दुकानदार बोले- ग्राहक आना बंद, आमजन और वाहन चालक हो रहे परेशान
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर की लाडनूं रोड पर जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। डीएसपी कार्यालय से आगे मुख्य मार्ग पर करीब 500 मीटर तक 2 से 3 फीट पानी जमा होने से पैदल आवागमन बंद हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र चूरू और डीडवाना-कुचामन जिले की सीमा पर होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर परिषद सुजानगढ़ का कहना है कि यह क्षेत्र लाडनूं तहसील की आसोटा ग्राम पंचायत में आता है, जबकि लाडनूं प्रशासन का तर्क है कि यहां भरने वाला पानी सुजानगढ़ शहर से आता है। दोनों विभागों के बीच जिम्मेदारी तय नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

एक साल पहले बना नाला भी नहीं दे रहा राहत
भाजपा नेता एवं एडवोकेट मनीष दाधीच ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पीडब्ल्यूडी लाडनूं ने यहां नाले का निर्माण कराया था। इसके साथ एक चैंबर बनाकर बोरिंग भी की गई थी, लेकिन अब बोरिंग बंद होने से पानी की निकासी नहीं हो रही और वह सड़क पर जमा हो रहा है। उन्होंने बताया कि बिना बारिश के भी यहां पानी भरा रहता है, जबकि बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो जाते हैं।
एडवोकेट विकास प्रजापत ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण ग्राहकों ने दुकानों पर आना कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह नागौर और जोधपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग है, इसलिए यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने कई बार उठाई समस्या
आसोटा के पूर्व उपसरपंच पप्पू मोयल ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार दोनों प्रशासनिक इकाइयों को अवगत कराया गया। पंचायत की जनसुनवाई में भी मामला उठाया गया और लाडनूं एसडीएम ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। बुधवार को छोटू कायमखानी, सुनील शर्मा, रफीक खान, नंदू दास स्वामी, गोवर्धन गुर्जर, आरिफ खान, महबूब पलदार सहित कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245700

