[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज में 5 लाख रुपए-कार की मांगने का आरोप:विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

दहेज में 5 लाख रुपए-कार की मांगने का आरोप:विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस

दहेज में 5 लाख रुपए-कार की मांगने का आरोप:विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस

सादुलपुर : सादुलपुर के निकटवर्ती गांव गुलपुरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में 5 लाख रुपए नकद और कार की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई।

थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि डाबड़ी छोटी (तारानगर) निवासी और वर्तमान में गुलपुरा रहने वाली संजू पत्नी सुभाष ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में उसने बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उसकी और उसकी बड़ी बहन मंजू की शादी डाबड़ी छोटी निवासी सुभाष और शिशपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

विवाह के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार नकद राशि, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति, सास-ससुर, ननद और ननदोई ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया।

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट का आरोप

संजू ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उससे 5 लाख रुपए नकद और कार लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई। उसने बताया कि 15 मई 2025 की रात पति सहित परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। इसके बाद वह अपने पीहर चली गई। रिश्तेदारों के समझाने पर ससुराल पक्ष उसे वापस ले गया, लेकिन कुछ समय बाद फिर से दहेज की मांग शुरू हो गई।

जुलाई में घर से निकालने का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि जुलाई 2025 में उसे केवल पहने हुए कपड़ों में ही घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उसके पिता, भाई और रिश्तेदार कई बार उसे ससुराल छोड़ने पहुंचे, लेकिन दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक उसे रखने से इनकार कर दिया गया।

मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत भी हुई। विवाहिता का आरोप है कि पंचायत में भी ससुराल पक्ष ने 5 लाख रुपए और कार की मांग दोहराई और उसे साथ रखने से मना कर दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने घर आने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका स्त्रीधन लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles