हरसावा बस स्टैंड पर कार-बस भिड़ंत, तीन घायल:स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़े, इंजन कई फीट दूर गिरा
हरसावा बस स्टैंड पर कार-बस भिड़ंत, तीन घायल:स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़े, इंजन कई फीट दूर गिरा
फतेहपुर : हरसावा बस स्टैंड पर मंगलवार देर रात एक स्विफ्ट कार और स्लीपर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का इंजन उखड़कर कई फीट दूर जा गिरा, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बस को भी नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों का उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे के बाद हरसावा बस स्टैंड क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245687

