स्कूल के बाहर शराबियों का डेरा:बच्चों के खेल मैदान पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण और शिक्षकों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
स्कूल के बाहर शराबियों का डेरा:बच्चों के खेल मैदान पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण और शिक्षकों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के सनवाली गांव स्थित शहीद गणपतराम कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर शराबियों ने अड्डा जमा लिया है। दबंगों ने स्कूल के पास गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे परेशान ग्रामीण और शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि बदमाश रोजाना स्कूल के गेट पर शराब की बोतलों का ढेर लगा देते हैं। जिससे विद्यार्थियों का माहौल प्रभावित हो रहा है और उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
स्कूल के 100 मीटर दायरे में शराबियों का कब्जा
ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के 100 मीटर के दायरे में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गोचर भूमि पर अवैध निर्माण और चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाए जाने से गौवंश के चरने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। साथ ही, स्कूल के बच्चों के लिए खेल मैदान की भी समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों और शिक्षकों ने जिला प्रशासन से अवैध कब्जे हटाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और स्कूल परिसर के आसपास सुरक्षित एवं शिक्षण योग्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245687

