जयपुर में इलाज के दौरान दिल्ली निवासी की मौत:पलसाना रोड पर फॉर्च्यूनर ने मारी थी टक्कर, 1 महीने से भर्ती थे
जयपुर में इलाज के दौरान दिल्ली निवासी की मौत:पलसाना रोड पर फॉर्च्यूनर ने मारी थी टक्कर, 1 महीने से भर्ती थे
रानोली : रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना रोड पर 5 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दिल्ली निवासी हरमीत सिंह का जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हरमीत सिंह करीब एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते रहे, लेकिन डॉक्टर के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने अब मामले में मौत से संबंधित धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि हरमीत सिंह काम के सिलसिले में सीकर आए हुए थे। 5 जून की रात वह पलसाना रोड स्थित रेस्टोरेंट में भोजन करने के बाद अपनी वैन के पास पहुंचे थे। बारिश के कारण वह वाहन में रखा सामान लेने के लिए गाड़ी के पास खड़े थे।
फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मारी थी
इसी दौरान सीकर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें और उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सीकर के अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान दम तोड़ा
एसके अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान हरमीत सिंह ने दम तोड़ दिया।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे का पूरा घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है। पुलिस फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
रानोली थाना पुलिस ने पहले ही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब घायल की मौत के बाद प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2245687

