चलती ऑडी कार में लगी आग, तीन लोग झुलसे:बोनट में धुआं निकलने लगा तो रोकी, देखते-देखते ही लगी आग
चलती ऑडी कार में लगी आग, तीन लोग झुलसे:बोनट में धुआं निकलने लगा तो रोकी, देखते-देखते ही लगी आग
नीमकाथाना : नीमकाथाना में चलती ऑडी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते कार से उतरकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीनों आग लगने से मामूली रूप से झुलस गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना नीमकाथाना के नयाबास रोड पर कोतवाली थाने से 200 मीटर की दूरी पर बुधवार शाम करीब 4ः30 बजे की है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
बोनट से निकलने लगा धुआं, लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी इरफान समेत तीन लोग ऑडी कार से दिल्ली से नीमकाथाना के बगोली जा रहे थे। नयाबास रोड पर पहुंचने पर कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बोनट से आग की लपटें निकलने लगी।
कार सवार तीनों समय रहते निकले बाहर
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार सवार तीनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, तीनों मामूली रूप से झुलस गए थे।
दमकल ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नीमकाथाना से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ड्राइवर सुमेर सिंह और फायरमैन हरदयाल व राजेश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। तीनों घायलों को नीमकाथाना के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिसे एक बड़ी राहत माना जा रहा है। समय पर राहत एवं बचाव कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ऑडी कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना से मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
पहले देखें घटना के बाद के PHOTOS





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2245709

