[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में तीन युवकों ने ज्वेलरी दुकान के ताले तोड़े:राहगीर के आने से चोरी बची, व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में तीन युवकों ने ज्वेलरी दुकान के ताले तोड़े:राहगीर के आने से चोरी बची, व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

रींगस में तीन युवकों ने ज्वेलरी दुकान के ताले तोड़े:राहगीर के आने से चोरी बची, व्यापारियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की

रींगस : रींगस में मंगलवार रात तीन अज्ञात युवकों ने एक ज्वेलरी दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, राहगीरों के आने से चोर भाग गए और बड़ी वारदात टल गई। इस घटना के विरोध में बुधवार शाम आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस थाने पहुंचकर ज्ञापन दिया।

ये घटना स्टेशन रोड पर राजकीय बालिका स्कूल के पास स्थित एक ज्वैलरी दुकान में हुई। तीन अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर और चैनल गेट के ताले तोड़ दिए थे। इसी दौरान स्टेशन की ओर से कुछ राहगीरों के आने पर तीनों चोर मौके से फरार हो गए।

सुबह दुकान के ताले टूटे देखकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक श्रवण सोनी मौके पर पहुंचे और अपनी ज्वैलरी की जांच की। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर चोरी के प्रयास का पता चला। चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।

घटना के बाद बालाजी व्यापार मंडल और स्वर्णकार व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ के नहीं मिलने पर एसआई दलीप कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में हुई चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस थाना क्षेत्र में लगातार चोरी सहित अनेक तरह की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

श्यामसुंदर सोनी सहित व्यापारियों ने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसआई दलीप कुमार मीणा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही होमगार्ड और आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया जाएगा। इससे रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। व्यापारियों ने भी अपनी ओर से सुरक्षा गार्ड लगाने की बात कही है, जो जल्द ही तैनात किए जाएंगे।

इस दौरान बालाजी व्यापार मंडल के ललित लोहेवाला, श्रवण सोनी, कौशल सोनी, बजरंगलाल पूरण सोनी, श्यामसुंदर सोनी, जगदीश प्रसाद, द्वारका प्रसाद, प्रदीप जांगिड़ सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles