झुंझुनूं में स्काउट-गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक, वार्षिक बजट व कार्यक्रम को मिली मंजूरी
झुंझुनूं में स्काउट-गाइड जिला कार्यकारिणी की बैठक, वार्षिक बजट व कार्यक्रम को मिली मंजूरी
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य जिला आयुक्त अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रम और बजट को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई, साथ ही वर्ष 2025-26 के आय-व्यय और वार्षिक प्रतिवेदन का भी अनुमोदन किया गया।
जिला सचिव एवं सीओ स्काउट महेश कालावत ने गत बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने स्काउट-गाइड की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को सेवा और अनुशासन की भावना के साथ अपने कार्यक्षेत्र को आदर्श बनाना चाहिए।
बैठक में विभिन्न शिक्षा अधिकारियों और स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर सुझाव दिए। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों का सम्मान भी किया गया। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा राजेश मील ने आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248349

