[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, रिक्त पद भरने की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, रिक्त पद भरने की उठाई मांग

बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, रिक्त पद भरने की उठाई मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO) के बैनर तले मंगलवार को बेरोजगारी, प्रश्न पत्र लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के सामने गंभीर चुनौती बन चुकी है। उनका आरोप था कि केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद उन्हें नहीं भरा जा रहा है। साथ ही कई सेवाओं का निजीकरण कर युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

वक्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं— सभी रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में अशोक शर्मा, पवन वर्मा, खान, अजय सेवदा, रौनक, संदीप शर्मा, बजरंग आलड़िया, डॉ. रविकांत, महावीर शर्मा, विष्णु वर्मा, अमित, बिंदाला, विशाल नंदलाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles