[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कामयाबी चाहते हो तो दीन की रस्सी को मजबूती से पकड़ो- मौलाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कामयाबी चाहते हो तो दीन की रस्सी को मजबूती से पकड़ो- मौलाना

कामयाबी चाहते हो तो दीन की रस्सी को मजबूती से पकड़ो- मौलाना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : मोहर्रम वाले चौक में सोमवार रात को शहीदाने कर्बला की याद में जिक्र की महफिल सजाई गई। महफिल का आगाज तिलावते कुरआन से किया गया। छोटे-छोटे बच्चों की ओर से नबी की शान में नाते पाक पढ़ी गई। आलिमों ने अपने बयान में बताया कि अहले बैत से मोहब्बत करो अहले बैत से मोहब्बत करना नबी से मोहब्बत करना है। उन्होंने कहा कि खुदा के खौफ को अपने दिलों में बसाओ ताकि हमारे हाथों से कोई भी गलत काम ना हो पाए। खुदा के ख़ौफ से निकले आसुंओं से जहन्नम की आग भी बुझ जाया करती है। नमाजों की पाबंदी करो और ऐसी नमाज पढो जो हमारे लिए निजात का जरिया बन जाए। महफिले मिलाद में शहीदाने कर्बला का तफ्सील से जिक्र किया गया ओर औलिया अल्लाह की करामातों के बारे में विस्तार से बताया गया।मौलाना ने अपने बयान में बताया कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना और उनके सुख-दुख में काम आना ही सबसे बड़ी इबादत है। रब की रजा चाहते हो तो गरीबों और मिस्कीनों को गले लगाओ। अंत में सलातो सलाम पढ़कर तबर्रूक तकसीम किया गया।

Related Articles