अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित, चूरू की प्रतिभाओं ने बढ़ाया गौरव
अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित, चूरू की प्रतिभाओं ने बढ़ाया गौरव
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू/जयपुर : प्रथम अखिल राजस्थान विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह “प्रेरणा-उत्सव” का आयोजन जयपुर के दीपस्मृति सभागार में हुआ। 5 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 13,700 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में चूरू जिले के अखिल भारतीय विश्वकर्मा छात्र एवं युवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला परीक्षा प्रभारी बी.एन. राजोतिया को मंच पर स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले की मनीषा सुथार ने सीनियर वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिशा राजोतिया ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ₹21 हजार का नगद पुरस्कार, स्मृति-चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्राप्त किया, जबकि दर्श जांगिड़ को जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आईआरएस अधिकारी दिनेश जांगिड़ के संयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए अतिथियों ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। समारोह में शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और समाज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2330374


