वार्ड नंबर 4 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत – हरलाल सहारण
वार्ड नंबर 4 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत - हरलाल सहारण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 4 स्थित जिला स्टेडियम के पीछे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में मंगलवार को नए नलकूप का विधायक हरलाल सारण ने फीता काटकर शुभारंभ किया। नलकूप के शुरू होने से क्षेत्र के सैकड़ों घरों को नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने की उम्मीद है।ट्यूबवेल के उद्घाटन पर स्थानीय लोगों ने विधायक हरलाल सारण का साफा बांधकर स्वागत किया और पेयजल समस्या के समाधान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विधायक हरलाल सारण ने कहा कि चूरू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पानी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है और वार्ड नंबर 4 की पेयजल समस्या का समाधान होने से उन्हें संतोष है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक हाजी शरीफ सोलंकी ने कहा कि विधायक ने वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान, असगर अली जोईया, बाबू टेलर, इरशाद भाटी, हाजी मो. शरीफ , हुसैन नाई, सलीम कुरेशी, असगर, मुंशी खान, इरशाद भाटी, समीर कुरेशी, मुस्लिम खान, समसुदीन, सत्तार खान चायल, इदरीश सोलंकी, शोयब हुसैन, आसिफ खान, इब्राहिम खान, मूलचंद दूत, इमरान चौहान, मुनियाद, सद्दीक, वसीम, अकरम, समीर खान, मुस्लिम गौरी, नब्बू खान, बाबू टेलर, भागीरथ जाट, शौकत गौरी, करूयूम चायल व ईशाक नाई आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2243648

