[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में पत्रकार संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में पत्रकार संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

पत्रकार पर जानलेवा हमले के विरोध में पत्रकार संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को विभिन्न पत्रकार संगठनों ने एकजुट होकर जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, चूरू जिला पत्रकार संघ एवं आईएफडब्ल्यूजे के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर हमले की कड़ी निंदा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी ने कहा कि नशे के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार पर हमला होना चिंताजनक है। यदि जिला मुख्यालय पर ही पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

घायल पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उन्होंने 2 जुलाई को एफसीआई गोदाम के सामने स्थित बड़ के बालाजी मंदिर परिसर में नशेड़ियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद 4 जुलाई की रात करीब 8:15 बजे अज्ञात बदमाश ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्होंने 5 जुलाई को कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, देवराज लाटा, मोहम्मद अली पठान, प्रेम शर्मा, राहुल शर्मा, विजय सारस्वत, ओमप्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, किशन उपाध्याय, ललित चौहान, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष देश दीपक किरोड़ीवाल, तहसील अध्यक्ष नरेश पारीक, बजरंगलाल सैनी, अख्तर मुगल, मनोज शर्मा और जमील अहमद खान सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles