[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो: बीदासर में जागरूकता शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो: बीदासर में जागरूकता शिविर आयोजित

नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो: बीदासर में जागरूकता शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के निर्देशानुसार बीदासर में नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। “नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

यह जागरूकता शिविर ज्ञान ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदासर में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बीदासर सुनील गोस्वामी ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के मन, शरीर और भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को अपने लक्ष्यों और सपनों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

शिविर के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें जागरूक रहने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता महेश कुमार छापोला एवं न्यायालय कर्मचारी रणवीर सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना रहा। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

Related Articles