संस्कृत प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
संस्कृत प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्राओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू में संस्कृत विषय के प्राध्यापक की नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्रा अनिशा भार्गव ने किया।
ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में वर्तमान में संस्कृत विषय का कोई प्राध्यापक उपलब्ध नहीं है, जिससे विभाग का संचालन प्रभावित हो रहा है। परीक्षा निकट होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो रही है और उन्हें शैक्षणिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्र प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने जल्द से जल्द संस्कृत प्राध्यापक की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान वसुंधरा, कंचन, प्रियंका, माधुरी, मोनिका, आरती, विनोद, महेंद्र सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2243064


