[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीगंगानगर डिपो की बस के ब्रेक फेल:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कोई हताहत नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

श्रीगंगानगर डिपो की बस के ब्रेक फेल:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कोई हताहत नहीं

श्रीगंगानगर डिपो की बस के ब्रेक फेल:ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, कोई हताहत नहीं

हरसावा : राष्ट्रीय राजमार्ग बीड़ क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। श्रीगंगानगर डिपो की एक रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के ब्रेक फेल होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वे घबरा गए। यह घटना तब हुई जब बस सामान्य गति से चल रही थी। ड्राइवर ने घबराने के बजाय त्वरित निर्णय लिया। उसने बस को सावधानीपूर्वक सड़क किनारे कच्चे हिस्से में उतार दिया। इससे बस नियंत्रित होकर रुक गई और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

बस रुकते ही यात्रियों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्रियों ने घबराहट में बस के शीशों के रास्ते नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट लगने की सूचना नहीं है। ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने बस में सवार सभी लोगों की जान बचा ली। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और बस को वहां से हटाने की व्यवस्था की गई।

Related Articles