दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 1 युवक घायल:सिर में लगी गंभीर चोट, डीबी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, 1 युवक घायल:सिर में लगी गंभीर चोट, डीबी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
चूरू : चूरू जिले के राजपुरा गांव के पास शनिवार देर शाम 2 बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार समीर अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था। तभी अचानक सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि समीर सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद कार सवार कुछ युवकों ने घायल समीर को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी। घायल युवक के परिजनों ने अस्पताल में बताया कि समीर को टक्कर मारने वाले बाइक सवार अचानक सामने आ गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2248349

