श्री करणी राजपूत छात्रावास में स्थाई समिति की बैठक:प्रतिभा सम्मान समारोह, लाइब्रेरी उद्घाटन की तैयारियों पर हुई चर्चा
श्री करणी राजपूत छात्रावास में स्थाई समिति की बैठक:प्रतिभा सम्मान समारोह, लाइब्रेरी उद्घाटन की तैयारियों पर हुई चर्चा
सरदारशहर : सरदारशहर के श्री करणी राजपूत छात्रावास में स्थाई समिति और संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक हुई। पूर्व प्रधान भीकमसिंह राजासर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वर्ष 2026 के प्रतिभा सम्मान समारोह और छात्रावास की नई लाइब्रेरी के उद्घाटन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों से कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर सुझाव भी लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिभा सम्मान समारोह की तिथि मुख्य अतिथियों की सहमति के बाद ही तय की जाएगी। सभी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की अंतिम तिथि घोषित की जाएगी, ताकि समारोह को सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जा सके।
इसके अलावा, बैठक में समाज के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने, छात्रावास के विकास और छात्रों के हित में संचालित गतिविधियों को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह बिल्यू, छात्रावास अध्यक्ष जगदीशसिंह हरपालसर, रणवीरसिंह हरपालसर, पार्षद मदनसिंह निर्माण, सुरेंद्र सिंह शिमला, जितेंद्रसिंह राजवी, अनोपसिंह शिमला, नरपालसिंह रणसीसर, उम्मेदसिंह सारसर, महावीरसिंह उड़सर, गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रह्लादसिंह हरपालसर, जितेंद्रसिंह भाटी (राजासर चोड़िया), लोकेंद्र सिंह राठौड़ (हरियासर), किशनसिंह तोलासर, बाबूसिंह पातलीसर, भवानीसिंह देराजसर, अभयसिंह बछरासर, श्रवणसिंह आसूसर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2248347

