ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग की साजिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया, हथियार सप्लाई करने के बाद से फरार था
ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग की साजिश का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया, हथियार सप्लाई करने के बाद से फरार था
सादुलपुर : सादुलपुर में ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
प्रकरण की जांच कर रहे एसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया- गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी लम्बोर छोटी को कोर्ट में पेश किया गया था। संदीप उर्फ काला शहर में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग की साजिश रचने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन की ओर से दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स चूरू के प्रभारी अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
यह मामला 26 मई को शहर में एक ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ा है। उस समय पुलिस ने उनके कब्जे से दो लोडेड अवैध देशी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की थी।
हथियार सप्लाई करने के बाद से फरार था पूछताछ के बाद यह सामने आया कि घटना को अंजाम देने और षडयंत्र रचने का मुख्य आरोपी संदीप उर्फ काला ही पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड था। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि उसी ने आरोपियों को वारदात के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराए थे। हथियार सप्लाई करने के बाद वह फरार हो गया था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य वारदातों की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में अवैध हथियारों की सप्लाई और उसके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान अवैध हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2246987

