निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकार सप्ताह के तहत महिला प्रशिक्षण शिविर, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति में सहकार सप्ताह के तहत महिला प्रशिक्षण शिविर, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवारू (जयपुर) : सहकार सप्ताह के अंतर्गत द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, जयपुर के तत्वावधान में निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति परिसर में महिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष शंकर यादव ने की। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें सहकारिता से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) और भारत टैक्सी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं स्वरोजगार के अवसरों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से सहकारिता आंदोलन से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सहकारी समिति परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शंकर यादव, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी सुलोचना मीणा, अतिरिक्त अधिशासी अधिकारी रेखा पोसवाल, सीनियर मैनेजर पूजा मीणा, बैंक सहायक प्रेरणा गोस्वामी, ऋण पर्यवेक्षक ओम सिंह, व्यवस्थापक रेखा सैनी, सहायक घिसी देवी सहित द सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जयपुर के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2240340

